- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- यूपी निकाय चुनाव को...
उत्तर प्रदेश
यूपी निकाय चुनाव को लेकर एक्शन में AAP, सांसद संजय सिंह मुरादाबाद में पार्टी कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
Rani Sahu
25 Dec 2022 5:48 PM GMT

x
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों की तैयारी में लगी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए AAP सांसद संजय सिंह आज मुरादाबाद दौरे पर हैं। AAP के प्रांतीय अध्यक्ष राशिद सैफी ने बताया कि संजय सिंह एक जनसभा को संबोधित करेगें। साथ ही निकाय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। संजय सिंह के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
यूपी निकाय चुनाव को लेकर काफी सरगर्मियां हैं। हर पार्टी इन चुनावों में अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। आम आदमी पार्टी की तैयारियां भी जारी हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव भी लडा था।अब राज्य के निकाय चुनावों में पार्टी एंट्री मारने की तैयारी कर रही है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story