उत्तर प्रदेश

आज कल के कलयुगी बेटे ने मां को जमकर पीटा, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Admin Delhi 1
25 Jun 2022 4:12 PM IST
आज कल के कलयुगी बेटे ने मां को जमकर पीटा, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
x

क्राइम न्यूज़ स्पेशल: सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव खोंडा गढ़ी जूलिया में घरेलू विवाद में एक कलियुगी बेटे ने अपनी मां को जमकर पीटा। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में इलाज चला और परिजन उसे घर ले आए। शनिवार सुबह महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, बरफो देवी पत्नी राजन लाल (80) निवासी गांव खोंडा गढ़ी जूलिया थाना सहपऊ के छह बेटे हैं। किसी घरेलू विवाद को लेकर घर में कलह चल रही थी। आरोप है कि शुक्रवार को बरफो देवी के बेटे भूरी सिंह उर्फ भूरा ने अपनी मां के साथ मारपीट कर दी। जिससे वृद्ध महिला घायल घायल हो गई। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से परिजन उसे घर वापस ले आए। शनिवार सुबह महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक महिला के पति की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे भूरी सिंह उर्फ भूरा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में थाना सहपऊ प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि गांव गांव खोंडा गढ़ी जूलिया में घरेलू विवाद में एक बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट की। महिला पहले से भी बीमार रहती थी। महिला की मौत हो चुकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक महिला के पति की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे भूरी सिंह उर्फ भूरा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।

Next Story