- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri में...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri में युवक पर चाकू से हमला, गाली देने से मना करना पड़ा महंगा
Tara Tandi
30 March 2025 7:16 PM IST

x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी । शराब पीकर गाली गलौज करने का विरोध करने पर शहर के मोहल्ला सुआगाड़ा निवासी मुकरम की हमलावरों ने पिटाई कर दी। उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
शहर के सुआगाड़ा निवासी मुकरम ने बताया कि वह मोहल्ले में स्थित भोले नाथ मंदिर के पास मोहल्ले का ही राज कुमार और उसका भाई पुरानी चली आ रही रंजिश को लेकर उसे गाली दे रहा था। इस पर दोनों भड़क गए और उसे पकड़कर पहले जमकर पीटा। बाद में चाकू से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। शोर शराबा होने पर परिवार वाले और मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर आ गए।
घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि जांच जेल गेट चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
लोहे की रॉड से युवक को पीटकर किया अधमरा
शहर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी सोनू रस्तोगी को एक युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ रास्ते में रोक किया। उसे लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। घायल को अस्पताल भेजा गया है। मोहल्ला शिवपुरी निवासी सोनू रस्तोगी ने बताया कि वह एक दुकान पर अपने बेटे रजत रस्तोगी के साथ काम करते हैं। वह दोपहर दो बजे के करीब घर से खाना खाकर दुकान वापस जा रहे थे। रास्ते मे समीर ने उसे अपने तीन अन्य अज्ञात साथियों के साथ बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए तीनों बाइक से नीचे उतर आए। लात घूसों से मारना शुरू कर दिया।
जान से मारने की नियत से पास में पड़ी लोहे की राड से सिर पर प्रहार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शोर शराबा होने पर पड़ोस में ही दुकान पर काम कर रहा पुत्र, रजत व सौरभ जब मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने दोनों पुत्रों की भी बेरहमी से पिटाई कर दी और घर में खींच ले गए। तमाम लोगों की भीड़ एकत्र होने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि समीर को नामजद कर तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
TagsLakhimpur Kheri युवकचाकू हमलागाली देनेमना करना पड़ा महंगाLakhimpur Kheri youthknife attackabusingrefusing proved costlyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





