उत्तर प्रदेश

एक युवा ने पत्नी से विवाद के बाद लगाई फांसी

Admin Delhi 1
19 Jun 2022 7:21 PM IST
एक युवा ने पत्नी से विवाद के बाद लगाई फांसी
x

सिटी क्राइम न्यूज़: थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत एक युवक ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे पत्नी से विवाद निकलकर सामने आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना उत्तर क्षेत्र के मोदी नगर न्यू अम्बेड़कर नगर निवासी अजय (28) पुत्र सत्यप्रकाश ने रविवार को किन्ही कारणों के चलते फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो वह सन्न रह गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। आस-पास के लोगों के अनुसार मृतक का अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story