उत्तर प्रदेश

खेत में सिंचाई कर रहे युवक को चाकू से गोदा

Admin4
23 Sep 2023 8:02 AM GMT
खेत में सिंचाई कर रहे युवक को चाकू से गोदा
x
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के गांव तहसीनपुर मजरे पूरे कुर्मी पुरवा में गुरुवार देर शाम खेत में पानी लगाने गए युवक को अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने युवक पर चाकू से आठ वार किए हैं। उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात के पीछे आशनाई का मामला बताया जा रहा है।
बताया जाता है गांव निवासी कैलाश वर्मा पुत्र सियाराम गुरुवार की देर शाम खेत में अपने नलकूप से पानी लगाने के लिए गया था। उसी दौरान दो की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने उसे दबोच कर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। युवक जब तक कुछ समझ और संभल पाता तब तक हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। गांव के कुछ लोगों ने देखा तो परिवार को सूचना दी।
परिजनों के साथ पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने घायल को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ओपी राय ने बताया पुलिस हर पहलू पर विचार कर घटना की पड़ताल में जुटी है। उन्होंने बताया कि घायल युवक की हालत गंभीर है।
Next Story