- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रोडवेज बस की खिड़की से...
उत्तर प्रदेश
रोडवेज बस की खिड़की से गिरे युवक की पहिये की चपेट में आकर मौत
Admin4
1 Oct 2023 9:06 AM GMT

x
संभल/जुनावई। जुनावई थाना क्षेत्र में दिल्ली से बदायूं जा रही रोडवेज बस की खिड़की से गिरे युवक की पहिये की चपेट में आने से मौत हो गई। जनपद बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां निवासी गिरीश (35) दिल्ली से रोडवेज की बस में सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। वह खिड़की के पास बैठा था। प्राथमिक विद्यालय जुनावई के सामने गिरीश ने थूकने के लिए खिड़की खोली। इस बीच गिरीश बस से नीचे गिर गया और पहिये की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया।
यह देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौका पाकर चालक बस को लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गिरीश को जुनावई केक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां डॉक्टर ने देखते ही गिरीश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।
गिरीश की मौत की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन भी पहुंच गए। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गिरीश ने थूकने के लिए बस की खिड़की खोली थी। इस दौरान वह नीचे गिर गया और मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story