उत्तर प्रदेश

एक युवक ने 10वीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, बालिका हुई गर्भवती

Admin Delhi 1
29 July 2022 9:39 AM GMT
एक युवक ने 10वीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, बालिका हुई गर्भवती
x

आगरा न्यूज़: आगरा में बाह के थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र में 10वीं क्लास की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दरअसल, युवक छात्रा को बदनाम करने की धमकी देता और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। जिस वजह से वह गर्भवती हो गई। जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। युवती की मां ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एक साल से कर रहा था छात्रा का शोषण: पुलिस के मुताबिक आरोपी रविशंकर छात्रा को बदनाम करने की धमकी देता था। करीब एक साल पहले उसने यह कहकर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। जिसके बाद वह लगातार तब से उसका शोषण कर रहा था। जब छात्रा गर्भवती हो गई तो उसने इसके बारे में अपनी मां को बताया। मां तुरंत छात्रा को लेकर थाने पहुंच गई और इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छात्रा का मेडिकल करवाया। अब इस मामले में पुलिस ने रविशंकर को गुरुवार को अभयपुरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का बयाना: एसओ राजीव सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के दुष्कर्म करने की वजह से किशोरी गर्भवती हो गई। मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Next Story