- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कंप्यूटर सेंटर जा रही...
उत्तर प्रदेश
कंप्यूटर सेंटर जा रही किशोरी से युवक ने की छेड़खानी, बोला- तेजाब डालकर जला दूंगा
Admin4
27 July 2023 9:00 AM GMT

x
रामपुर। कंप्यूटर सेंटर जा रही किशोरी से एक युवक ने छेड़खानी कर दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक दूसरे समुदाय का बताया गया है। वह काफी दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था। छात्रा अपने घर पर कई बार शिकायत भी कर चुकी थी।
आरोप है युवक ने उस पर तेजाब डालने की भी धमकी दी थी। छात्रा से छेड़खानी का मामला गंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से जुड़ा है। यहां की रहने वाली महिला के पति का 3 साल पहले देहांत हो चुका है। महिला का पति मंदिर में पुजारी का काम करता था।
मौत के बाद मंदिर कमेटी ने महिला को ही आर्थिक स्थिति कमजोर होने के नाते मंदिर की पुजारिन रख लिया। महिला की एक 17 वर्षीय बेटी है, जोकि शाहबाद गेट पर स्थित एक कंप्यूटर सेंटर पर जाती है। आरोप है कि एक युवक उसका बाइक से पीछा करता था।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story