- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- झूठे केस की साजिश में...
उत्तर प्रदेश
झूठे केस की साजिश में खुद की जान गंवा बैठा युवक, कैमरे ने बताई असली कहानी
Saba Naaz
26 Jun 2025 3:25 PM IST

x
Meerut मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंगानगर थाना इलाके के गांव अम्हेड़ा आदिपुर में हर्ष (21) ने मंगलवार रात प्रेमिका (12वीं की छात्रा) के परिजनों को फंसाने के लिए अपने 15 साल के नाबालिग दोस्त से तमंचे से खुद पर गोली चलवाई।
गोली पेट की साइड के बजाए सीने में जा लगी। इससे हर्ष की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गंगानगर थाना इलाके के अम्हेड़ा आदिपुर गांव में संजय जाटव का परिवार रहता है। उनका बड़ा पुत्र हर्ष मजदूरी करता था। हर्ष मंगलवार शाम छह बजे मजदूरी कर घर लौटा। करीब सात बजे घर से निकल गया। देर रात तक घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीणों ने पुलिस को ईंख के खेत में शव पड़ा होने की सूचना दी। मृतक की पहचान हर्ष के रूप में हुई। जांच के लिए बुलाई गई फॉरेंसिक टीम को शव के नीचे तमंचा मिला, उसमें कारतूस का खोखा फंसा हुआ था।
इस मामले में हर्ष के पिता संजय ने प्रेमिका के पिता और उसके चचेरे भाई पर हत्या का केस दर्ज करा दिया। हालांकि इसके बाद पुलिस ने जांच करनी शुरू की तो युवती के पिता और अन्य परिजन सीसीटीवी कैमरों के लिहाज से घर पर ही मौजूद पाए गए। इसके बाद पुलिस ने अन्य फुटेज खंगाले तो गांव में और शराब की दुकान पर लगे सीसीटीवी के फुटेज में हर्ष और उसका दोस्त शराब खरीदते व आते-जाते दिखाई दिए। पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया। बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हर्ष का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।
पुलिस का कहना है कि नाबालिग दोस्त ने जानकारी दी है कि रात करीब एक बजे हर्ष ने उसे तमंचा देकर यह कहकर पेट पर गोली मारने के लिए कहा कि गोली पेट से छूकर निकलनी चाहिए, जिससे वह युवती के परिजनों को फंसा सके। नशे में दोस्त ने तमंचे से गोली चलाई और यह सीने में जा लगी। इससे हर्ष की मौत हो गई। हर्ष की मौत के बाद आरोपी दोस्त ने शराब के तीन पव्वे और खाने को उठाकर बहुत दूर फेंक दिया। हर्ष का फोन फ्लाइट मोड पर लगाकर नलकूप की छत पर फेंक दिया। एक कारतूस घटनास्थल से काफी दूर फेंका और घर जाकर सो गया।
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दो दिन पहले युवती के पिता ने हर्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि वह उसकी बेटी को परेशान करता है। पुलिस ने उसे तलाशा था, मगर वह नहीं मिला था। युवती के भाई के साथ हर्ष का झगड़ा भी हुआ था और उसके भाई ने हर्ष का मोबाइल भी छीन लिया था इसी बात से हर्ष युवती के परिजनों से नाराज था। हत्याकांड का खुलासा होने पर मृतक के पिता की ओर से नामजद कराए गए युवती के परिजनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
Tagsझूठेकेसयुवककैमरेliarcaseyoung mancamerasजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





