उत्तर प्रदेश

नाबालिग मामले में युवक गिरफ्तार, अपहरण-दुष्कर्म का आरोप

Admindelhi1
23 Sept 2026 9:51 AM IST
नाबालिग मामले में युवक गिरफ्तार, अपहरण-दुष्कर्म का आरोप
x
नाबालिग के अपहरण मामले में युवक गिरफ्तार, दुष्कर्म का आरोप

गोरखपुर: महिला एवं बाल अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शाहपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए थाना शाहपुर में दर्ज मुकदमे से संबंधित अभियुक्त सूरज शुक्ल पुत्र प्रेम कुमार शुक्ल, निवासी मानस विहार कॉलोनी, पादरी बाजार, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना शाहपुर में दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 87, 115(2), 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप लगाए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल सुभाष चन्द्र शामिल रहे।

Next Story