- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- घर जा रहे युवक को...
उत्तर प्रदेश
घर जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली ,जिला अस्पताल में भर्ती
Tara Tandi
10 May 2024 4:24 PM IST

x
आगरा :मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में हाइवे पर चल रहे बाइक सवार को बदमाशों ने गोली मार दी। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
छरौरा निवासी धीरज सैनी पुत्र प्रेमशंकर सैनी बृहस्पतिवार रात 11: 15 बजे बाइक से अपने गांव लौट रहा था। बताया गया है कि गांव छरौरा के नजदीक पहुंचते ही बदमाशों ने बाइक सवार को गोली मार दी। गोली उसके कंधे में लगी, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया।
सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायल को वृंदावन सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
Tagsयुवक बदमाशोंमारी गोलीजिला अस्पताल भर्तीYouth shot by miscreantsadmitted to district hospitalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





