उत्तर प्रदेश

एक युवक की संदिग्ध अवस्था में सूरजपुर में हुई मौत, जांच जारी

Admin Delhi 1
7 Oct 2022 8:18 PM IST
एक युवक की संदिग्ध अवस्था में सूरजपुर में हुई मौत, जांच जारी
x

सिटी न्यूज़: थाना सूरजपुर क्षेत्र के देवला गांव में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसका शव उसके कमरे में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूरजपुर में रहता था युवक: थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि 30 वर्षीय अजीत निवासी सिकंदराबाद ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। वह देवला गांव के रहने वाले अपने रिश्तेदार धर्म सिंह के मकान पर में किराए पर रहता था।

2 दिन से कोई संपर्क नहीं था: उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को उसका शव उसके कमरे में पड़ा मिला है। मृतक के परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक का उसके परिजनों और कंपनी के लोगों से 2 दिनों से कोई संपर्क नहीं था।

Next Story