- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur में टूटे तार से...
उत्तर प्रदेश
Rampur में टूटे तार से युवक की मौत, लोग बिजली घर पर हुए हल्लाबोल
Tara Tandi
21 May 2025 3:39 PM IST

x
Rampur रामपुर: बिजली की जर्जर और झूलती तार टूटकर युवक के ऊपर अचानक गिर जाने से वह बुरी तरह झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इलाके के लोगों ने बिजली घर का घेराव कर लिया। तब कर्मचारी बिजली घर से भाग खड़े हुए। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
नगर के मोहल्ला चक स्वार नई बस्ती वार्ड नंबर चार निवासी खलील अहमद का 16 वर्षीय बेटा आयान सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार को आयान सब्जी का ठेला लगाने के बाद किसी काम से घर आ रहा था। घर जाते समय बिजली घर के पीछे जर्जर व झूलती तार अचानक युवक के ऊपर टूटकर गिर गई। जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया। युवक को झुलसता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सूचना बिजली विभाग को दी। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों की भीड़ भी जमा होने लगी। आक्रोशित लोग बिजली घर पहुंच गए और बिजली कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना है कि करीब सात माह पहले भी बिजली की जर्जर लाइन से मोहल्ले के एक युवक की मौत हो गई। तब बिजली विभाग ने जर्जर और झूलते ढीले तार बदलवाने का आश्वासन दिया था।
लोगों का कहना है कि बिजली विभाग कोरा आश्वासन देता रहा और एक और हादसा हो गया। समस्या ज्यों की त्यों बनी रही। लोगों को आक्रोश देख बिजली घर के कर्मचारी भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
TagsRampur टूटे तार युवक मौतलोग बिजली घरहल्लाबोलRampur Broken wireyoung man diedpeople created uproar at power houseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





