उत्तर प्रदेश

दिल्ली हावड़ा रूट पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत

Admin Delhi 1
28 Jun 2022 5:16 PM IST
दिल्ली हावड़ा रूट पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
x

सिटी न्यूज़: दिल्ली हावड़ा रूट पर जनपद के कंचौसी पश्चिमी केबिन के पास कानपुर से इटावा की ओर जा रही मालगाड़ी से मंगलवार को एक 40 वर्षीय युवक की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की जानकारी कंचौसी रेलवे स्टेशन मास्टर ने जीआरपी फफूंद को दी। ट्रैक क्लियर ना होने से मालगाड़ी दस मिनट तक खड़ी रही। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

इस घटना की जानकारी पर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।

Next Story