उत्तर प्रदेश

चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला महिला का पैर, RPF कांस्टेबल ने सेकंडों में खींचकर बचाई जिंदगी

jantaserishta.com
15 Nov 2026 9:48 AM IST
चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला महिला का पैर, RPF कांस्टेबल ने सेकंडों में खींचकर बचाई जिंदगी
x
वीडियो हुआ वायरल.
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की बहादुरी से महिला यात्री की जान बच गई. सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगी. तभी ड्यूटी पर तैनात RPF कांस्टेबल प्रभाकर दुबे ने दौड़कर उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया.
घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजकर 50 मिनट की है. प्लेटफॉर्म नंबर-1 से 14163 अप संगम एक्सप्रेस रवाना हो रही थी. इसी दौरान 35 वर्षीय महिला यात्री रूप जनरल कोच में चढ़ने की कोशिश कर रही थीं. तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंसने लगीं.
महिला को खतरे में देखकर कांस्टेबल प्रभाकर दुबे तुरंत उनकी ओर दौड़े. उन्होंने बिना देर किए महिला को पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया. जवान की मुस्तैदी और सूझबूझ से कुछ ही सेकंड में बड़ा हादसा टल गया.
बचाई गई महिला की पहचान रूप, पत्नी वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है. वह सोनभद्र जिले के चूर्ग मोड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं. उन्हें सूबेदारगंज से मेरठ जाना था और वह ट्रेन के जनरल कोच में सफर करने वाली थीं.
घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने RPF जवान की बहादुरी की सराहना की. रेलवे की ओर से भी यात्रियों को लगातार सलाह दी जाती है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें. थोड़ी सी जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story