उत्तर प्रदेश

एक महिला अपने बेटे के साथ आग से बुरी तरह झुलसी, उपचार के दौरान महिला की हुई मौत

Admin Delhi 1
19 Dec 2022 3:19 PM GMT
एक महिला अपने बेटे के साथ आग से बुरी तरह झुलसी, उपचार के दौरान महिला की हुई मौत
x

शाहजहांपुर न्यूज़: एक महिला बच्चे को गोद में लेकर गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ जाने से चूल्हे पर गिर गई। जिससे महिला और उसका बेटा झुलस गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

जलालाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला बगिया निवासी आविद की पत्नी 30 वर्षीय आमना अपने एक साल के बच्चे रिजवान को गोद में लेकर रविवार की दोपहर एक बजे गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। अचानक महिला को मिर्गी का दौरा पड़ गया, जो महिला बेटे को लेकर गैस चूल्हे पर गिर गई। जिससे महिला के कपड़ों में आग लग गई।महिला ने शोर मचाया तो परिवार वाले रसोई की तरफ गए। लोगों ने महिला और बच्चे के शरीर में लगी आग को बुझाया। परिवार वाले महिला और उसके बेटे रिजवान को लेकर जिला अस्पताल आए। जहां दोनों को भर्ती कराया गया। महिला का पूरा शरीर और बच्चे का दोनों हाथ व चेहरा झुलस गया था।

उपचार के दौरान रात 11 बजे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी शादी के करीब दस साल हो गए है। उसका मायका कांट थाना क्षेत्र के गांव अरूआ खानपुर में है। उसके पांच बच्चे है। मृतका के भाई मेहरबान ने बताया कि कोई आरोप नहीं है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

Next Story