उत्तर प्रदेश

एक महिला की अवैध संबंधों को लेकर ईंट से कूंचकर की गई हत्या, पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
6 July 2022 1:25 PM GMT
एक महिला की अवैध संबंधों को लेकर ईंट से कूंचकर की गई हत्या, पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार
x

सिटी क्राइम न्यूज़: बदोसराय थाना इलाके में बुधवार को एक महिला की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या अवैध संबंधों को लेकर हुई है। उसका गांव के दो लोगों से संबंध था। पुलिस ने हत्यारोपित को हिरासत में ले लिया। तासीपुर निवासी 50 वर्षीय गुलाब देवी उर्फ शारदा सिंह के पति का एक साल पहले निधन हो चुका है। इसके बाद उसका गांव के ही जीतू और अशोक तिवारी से अवैध संबंध था। बुधवार को शारदा अशोक से मिलने जा रही थी, तभी जीतू ने उसे रोका और दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में आकर जीतू ने कालिका विश्वकर्मा के घर के सामने ईंट से कूचकर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर जाने लगी तो रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मृतका के भतीजे दुर्गेश सिंह ने स्थानीय पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव के अशोक तिवारी से उसकी चाची गुलाब देई का अवैध संबंध था। उसी ने फोन कर चाची को बुलाया था, उसके बुलाने पर वह वहां जा रही थी। गांव के बाहर पहुंचने पर आरोपी जीतू ने चाची से कहा कि अशोक से संबंध मत रखा करो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई जिस पर जीतू ने उसकी चाची की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story