उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी से पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि में उमड़ा आस्था का सैलाब

SHIDDHANT
3 Sept 2026 9:29 PM IST
जन्माष्टमी से पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि में उमड़ा आस्था का सैलाब
x
Mathura मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा पहुंच रहे हैं और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ कृष्ण भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं।
जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। मथुरा में जन्माष्टमी का पर्व हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म यहीं हुआ था, इसलिए इस अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है और जन्मोत्सव के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि भक्तों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जन्माष्टमी से पहले ही पूरा मथुरा कृष्णमय नजर आ रहा है।
Next Story