- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लातूर से उठी एकता की...
उत्तर प्रदेश
लातूर से उठी एकता की आवाज, "आई लव इंडिया" के साथ सभी धर्मों को दिया बराबरी का सम्मान
SHIDDHANT
4 Oct 2025 9:39 PM IST

x
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश : कानपुर की घटना के बाद देशभर में "आई लव मोहम्मद" और "आई लव महादेव" जैसे बैनर लेकर रैलियां निकल रही हैं। लेकिन इस माहौल के बीच महाराष्ट्र के लातूर से एक अलग ही संदेश दिया गया है। यहां लोगों ने 'हम सब एक हैं' का पैगाम देते हुए सर्वधर्म समभाव का प्रदर्शन किया। लातूर शहर के गांधी चौक पर सद्भावना मंच की ओर से यह अनोखा प्रदर्शन आयोजित किया गया। लोगों ने हाथों में खास बैनर लिए थे, जिन पर लिखा था। आई लव मोहम्मद,आई लव महादेव, आई लव बुद्ध, आई लव संविधान,आई लव इंडिया और आई लव जीजस। यह दृश्य देखने वाला था, जब सभी धर्मों और विचारों के प्रतीक एक साथ एक ही मंच पर दिखे।
एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हमारा मकसद किसी धर्म को बड़ा या छोटा दिखाना नहीं है, बल्कि सब धर्मों को बराबरी का सम्मान देना है। इसी से देश में भाईचारा और शांति बनी रहेगी। इस पहल को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सभी का कहना था कि मतभेद छोड़कर अगर हम सब एकजुट हों तो देश और मजबूत होगा। लातूर से उठी यह पहल सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश में एकता और सद्भाव का संदेश दे रही है।
प्रदर्शन करने वाले युवक ने कहा कि आज हम लातूर सद्भावना मंच की तरफ से सर्व जाति धर्म के लोग एकत्र हुए हैं। देश में करीब 10 साल से देश की सरकार और आरएसएस के लोगों ने माहौल खराब किया है। सरकार जाति धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर रही है। चुनाव के माहौल में कुछ न कुछ सिगूफा लेकर हिंदू और मुसलमान के बीच दंगा करवाते हैं। लातूर में शांति और सद्भावना बनाए रखने के लिए हम सब एकत्र हुए हैं।
एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। इसीलिए हम एकता का परिचय देने के लिए एक जगह जमा हुए हैं। प्रदर्शनकारी ने कहा कि लातूर सद्भावना मंच से देश में प्रेम और सौहार्द बनाए रखने के लिए धर्म गुरु ने लोगों को एकता का संदेश दिया।
Tagsलातूरसर्वधर्म समभावगांधी चौकसद्भावना मंचएकताभाईचाराआई लव मोहम्मदआई लव महादेवआई लव बुद्धआई लव जीजसआई लव संविधानआई लव इंडियाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





