- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ट्रक चालक की हत्या कर...
ट्रक चालक की हत्या कर 30 लाख रुपये का काजू लदा ट्रक लूटा, आरोपी गिरफ्तार

भदोही. वाराणसी के लंका क्षेत्र में नुआव के पास हाइवे पर ट्रक चालक की हत्या कर काजू से लदा ट्रक लूटे जाने के मामले का खुलासा हो गया है. इस मामले में भदोही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके कब्जे से ट्रक सहित लूट का शत प्रतिशत माल 12090 किलो काजू बरामद कर लिया गया, जबकि इस मामले में तीन फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है. बरामद काजू और ट्रक की कीमत करीब एक करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है. यह ट्रक आंध्र प्रदेश से गोरखपुर जा रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





