उत्तर प्रदेश

एक थ्री-व्हीलर अनियंत्रित होकर लावड़-दौराला मार्ग पर हादसे का हुई शिकार, एक घायल

Admin Delhi 1
7 Oct 2022 9:52 AM GMT
एक थ्री-व्हीलर अनियंत्रित होकर लावड़-दौराला मार्ग पर हादसे का हुई शिकार, एक घायल
x

मोदीपुरम न्यूज़: लावड़-दौराला मार्ग पर एक थ्री-व्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में थ्री-व्हीलर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। बृहस्पतिवार को एक थ्री व्हीलर दौराला की तरफ से होकर मसूरी जा रहा था।

लावड़ के बाहरी छोर पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के निकट सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के फेर में थ्री व्हीलर पलट गया। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने थ्री-व्हीलर को सीधा कराकर सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। परंतु, हादसे में एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। हालांकि, लोगों ने मामले में बीच बचाव कराया।

Next Story