उत्तर प्रदेश

ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले किशोर की उल्टी-दस्त से मौत

Tara Tandi
23 March 2024 1:31 PM GMT
ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले किशोर की  उल्टी-दस्त से मौत
x
हाथरस : उल्टी-दस्त से पीड़ित किशोर की 23 मार्च को मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था।
बिहार के गया जिला निवासी 16 वर्षीय किशोर सुनील पुत्र विनोद मांझी का परिवार कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भदामई स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। किशोर भी वहीं काम करता था। परिजनों के मुताबिक, 22 मार्च को उसे उल्टी और दस्त हुए थे। 23 मार्च की सुबह उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
यह देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन परिजनों में मातम छा गया।
Next Story