- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- यूपी में जहरीले जंतु...
उत्तर प्रदेश
यूपी में जहरीले जंतु के काटने से किशोरी की दर्दनाक मौत
Tara Tandi
31 July 2025 6:54 PM IST

x
Sonbhadra सोनभद्र : सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में गुरुवार की सुबह उस समय मातम छा गया, जब स्कूल जाने की तैयारी कर रही एक 16 वर्षीय किशोरी को जहरीले जंतु ने काट लिया.घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है, जब काजल (16), पुत्री अजय, अपने घर के पास कुछ घरेलू काम कर रही थी.
अचानक उसके बाएं पैर के अंगूठे से खून बहने लगा, और कुछ ही देर में वह बेहोश हो गई. यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया. बिना एक पल गंवाए, घरवाले आनन-फानन में काजल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए.
लेकिन अस्पताल पहुंचते ही परिजनों के होश उड़ गए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने किशोरी को देखते ही मृत घोषित कर दिया.इस खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. बताया जा रहा है कि किशोरी सुबह उठकर स्कूल जाने से पहले अपने रोजमर्रा के काम निपटा रही थी, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घट गई. परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी का रुख किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. एक हंसती-खेलती जिंदगी असमय ही काल के गाल में समा गई.
Tagsयूपी जहरीले जंतुकाटने किशोरीदर्दनाक मौतUttar Pradesh poisonous animal bites a teenagerpainful deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





