उत्तर प्रदेश

नेशनल हाईवे में डीजल से भरा टैंकर पलटा, पुलिस के सामने बोतल-बाल्टी में डीजल लेते जाते दिखे लोग

jantaserishta.com
6 May 2022 10:11 PM IST
नेशनल हाईवे में डीजल से भरा टैंकर पलटा, पुलिस के सामने बोतल-बाल्टी में डीजल लेते जाते दिखे लोग
x
पढ़े पूरी खबर

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में एनएच किनारे गड्ढे में डीजल ऑयल टैंकर पलट गया. इसके बाद डीजल लूटने की होड़ मची गई. स्थानीय लोग गैलन, डिब्बे, बोतल... जिसको जो मिला, उसी में डीजल भर-भरकर लूटते रहे.

दरअसल बरौनी से खगड़िया जा रही डीजल से भरा टैंकर बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर NH-31 किनारे गड्ढे में पलट गया. इस घटना में खलासी को चोट आई. हादसे के बाद चालक और खलासी दोनों भाग गए. गड्ढे में तेल बहने के बाद स्थानीय लोगों में डीजल लूटने की होड़ लग गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी लोग डीजल लूटते रहे.
पुलिसकर्मियों ने लोगों को बार-बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने. इस दौरान पुलिस लाठी-डंडे से स्थानीय लोगों को भगाने का कोशिश करती रही, लेकिन लोग डीजल लूटने से बाज नहीं आए. स्थानीय पुलिस ने कहा कि उन्होंने लोगों को खूब समझाया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं दिखे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story