- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मथुरा में धूं-धूंकर जल...

x
मथुरा/कोसीकलां, सत्य पर सत्य की जीत के साथ रावण का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम ने जनमानस को सत्य और असत्य के बीच का अन्तर समझा दिया। बुधवार को कृषि अनाज मण्डी परिसर में आयोजित दशहरा मेला में जहां दूर-दराज से आई हजारों की भीड का भारी जमावडा रहा, वहीं स्थानीय पुलिस ने भी सुरक्षा की दृष्टि से कडे बंदोबस्त किये। वहीं युद्धभूमि में रावण को पराजित कर अयोध्या लौटते श्री रामनाम के लगे जयकारों से योगीराज की नगरी राममय हो गयी।
रावण वध के प्रसंग को लेकर सभी नगरवासी व क्षेत्रीय लोग काफी उत्साहित दिखाई दिये। आसपास क्षेत्रों, ग्रामीण अंचलों से लाखों की संख्या में लोग अनाज मण्डी परिसर में दशानन के पुतला दहन के साक्षी बने। देर सायं लीला मंचन के बाद जैसे ही मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया।
रावण के मुंह से जय श्रीराम जय श्रीराम की आवाजें गूंजने लगे और हाथ पैर भी चलने लगे। इस बार 101 फुट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया था। पुतला दहन के बाद समूचा नगर भगवान श्रीराम के उदघोषों से गुजांयमान हो उठा। काफी देर तक लोग जयकारों के साथ-साथ रंग विरंगी आतिशबाजी का आनंद लेते रहे।
इससे पहले रत्नागर सागर स्थित बडे महादेव मंदिर से रावण का बध करने के लिए जाते राम, लक्ष्मण की झांकी निकाली गयी। झांकी का नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। झांकी रत्नागर सागर स्थित बडे महादेव मन्दिर से कृषि अनाज मण्डी पहुंची। यहां रावण के विशालकाय पुतले का दहन किया गया।
इस दौरान राहुल जैन कांमिया, हरेन्द्र पाल, मुकेश जैन, राहुल एड., प्रमोद बठैनिया, कमल किशोर वार्ष्णेय, धर्मवीर अग्रवाल, भगवत प्रसाद रूहेला, वेदप्रकाश गोयल, दयाशंकर अग्रवाल, तरूण सेठ, बिहारी लाल, मनीष कादौनिया, कैलाश सराफ, सतीश, गिर्राज, सुभाष शर्मा, डॉ अमर सिंह पौनिया, कन्हैयालाल गोयल, जगपाल चौधरी, दीपक चौधरी, तरूण गुप्ता, दीपक गुप्ता, विकास जैन, अशोक बठैनिया, अजय गोयन्का, छोटू हरमोनियम वाले,
सोनू मंगला, राहुल मंगला, पं. सुरेश शर्मा, वेद शर्मा, रामकिशन हलवाई, किरोडी टेंट वाले, केके अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल, कन्हैया ज्ञासी हलवाई, शैलू जायसवाल, सतवीर सांगवान, योगेन्द्र शर्मा, नितिन ढल, अमित सिरोलिया, कालू सिरोलिया, हरीमोहन सेनी, पिंटू नेता, निर्भय पांडेय, रघुवर सिह तोमर, राजेश घी वाले, डॉ सुरेश निषाद, सेठी सोनी, हुकम अग्रवाल, प्रसून जैन, आदि मौजूद थे।
पुलिस प्रशासन ने की चाक चौबन्द व्यवस्था
नगर में सम्पन्न हुए दशहरा मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दिशा निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने सुरक्षा की दृष्टि से नगर के सभी प्रवेश द्वारों पुलिस कर्मियों को तैनात किया।
मेला स्थल कृषि अनाज मण्डी में 4 एसओ, 30 उपनिरीक्षक, 10 वरिष्ठ उपनिरीक्षक, 100 कांस्टेबल, 70 रिक रूट कांस्टेबल, 30 महिला पुलिस कर्मी, सादा वर्दी में तैनात 25 पुलिसकर्मी, 35 होमगार्ड, 2 कम्पनी पीएसी, सहित फायर विग्रेड, बज्र वाहन, 10 ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात किये गये। वहीं थाना में स्थापित कन्ट्रोल रूम में स्पेयर में भी दर्जनों पुलिस कर्मियों को रखा गया। इसके अलाबा एस.पी देहात एवं सीओ छाता के अलाबा दो अतिरिक्त सीओ भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
सोर्स - अमृत विचार।
Next Story