उत्तर प्रदेश

वर्दी पहन शोरूम से कपड़ों के चार बैग उठाने वाला दरोगा गिरफ्तार

Saba Naaz
24 Jun 2025 7:57 PM IST
वर्दी पहन शोरूम से कपड़ों के चार बैग उठाने वाला दरोगा गिरफ्तार
x

Meerut मेरठ : मेरठ शहर के हापुड़ अड्डा स्थित सिंघल गारमेंट्स शोरूम से कपड़े चोरी करने के मामले में यातायात दरोगा सुमित वशिष्ठ को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने लाइन हाजिर कर दिया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

यह विवाद 10 जून से शुरू हुआ जब वर्दी पहने दरोगा एक ग्राहक के चार कपड़ों के बैग शोरूम से लेकर चले गए। दरअसल, हापुड़ अड्डे पर सीताराम गुप्ता की सिंघल गारमेंट्स के नाम से दुकान है। दुकान पर उनका बेटा विशन गुप्ता बैठता है। 10 जून को यातायात पुलिस का दरोगा सुमित वशिष्ठ दुकान पर पहुंचा और एक ग्राहक के खरीदे कपड़ों के चार बैग लेकर निकल गया। ग्राहक ने अपने बैग मांगे तो सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। इसमें दरोगा की बैग ले जाते हुए दिखाई दिया।

व्यापारी दरोगा से बैग लेने पहुंचा तो उसने इसकी कोई जानकारी होने से इन्कार कर दिया। इस पर व्यापारी ने दरोगा को सीसीटीवी फुटेज दिखाई। इसके कुछ देर बाद दरोगा ने सिपाही के हाथ बैग दुकान पर भिजवा दिए। दस दिन चुप रहने के बाद 21 जून को दरोगा व्यापारी की दुकान पर पहुंचा और बाहर खड़े वाहनों के चालान काटने लगा। दुकान का काउंटर जबरन हटवाने लगा।दरोगा के न मानने पर संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों और भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा से इस मामले की शिकायत की।

कमल दत्त शर्मा ने एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा को पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए टीएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। कुछ ही देर में व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरु कर दिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत कराया। एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच शुरू करा दी। सोमवार को इस मामले में पुलिस ने सीताराम गुप्ता के बयान दर्ज किए।

Next Story