उत्तर प्रदेश

Gagalhedi में कुत्तों के झुंड का हमला, बच्चे की मौत से हड़कंप

Ratna Netam
1 July 2026 5:10 PM IST
Gagalhedi  में कुत्तों के झुंड का हमला, बच्चे की मौत से हड़कंप
x
बुरी तरह हमला कर दिया।

Saharanpur सहारनपुर : (गागलहेड़ी)। जनपद सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के हरोड़ा गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्तों के हमले में एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल फैल गया है।जानकारी के अनुसार, जुनैद ख्वाजा के आठ वर्षीय पुत्र अबूजर सुबह घर से नाश्ते का सामान लेने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कुत्तों ने अचानक बच्चे को घेर लिया और उस पर बुरी तरह हमला कर दिया।

बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और कुत्तों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो चुका था। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना बेहद दर्दनाक है और इससे इलाके में भय का माहौल बन गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अभियान चलाकर आवारा कुत्तों पर नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी ली जा रही है और आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Next Story