उत्तर प्रदेश

नहाने गए अधेड़ की तालाब में डूब कर मौत

Admin4
4 Sept 2023 12:36 PM IST
नहाने गए अधेड़ की तालाब में डूब कर मौत
x
हरदोई। नहाने गए अधेड़ का एका-एक तालाब में पैर फिसल गया, जिससे वह तालाब में डूब गया,जब तक उसे बाहर निकाला जाता, उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।
बताया गया है कि हरियावां थाने के सधिनावां गांव निवासी 55 वर्षीय प्रदीप शनिवार की शाम को अपने गांव से निकलकर पड़ोसी गांव कोट गया हुआ था। जैसा कि बताते है कि प्रदीप वहीं पर एक तालाब में नहाने के लिए उसके करीब पहुंचा,तभी उसका पैर फिसल गया। वहां के लोगों के मुताबिक उन्होंने प्रदीप को डूबता हुआ देखा और शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। तालाब के आस-पास काफी भीड़ लग गई। गांव वाले उसे बाहर निकालते, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
Next Story