उत्तर प्रदेश

मस्जिद में सिरफिरे का खूनी तांडव, मां-बच्ची पर हमला

Saba Naaz
6 Jun 2025 6:08 PM IST
मस्जिद में सिरफिरे का खूनी तांडव, मां-बच्ची पर हमला
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के महाराजगंज में हुए इस वारदात से हर कोई हैरान है। घायल मां और बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से मरहम-पट्टी के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपी युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महाराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 23 वर्षीय युवक ने पहले अपनी मां पर हंसिए से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वह करीब तीन किलोमीटर दूर विसुनपुर में किराने की थोक दुकान पर पहुंचा, जहां उसने एक बच्ची पर भी हमला कर दिया। बच्ची का गाल, होंठ और गर्दन कट गई, जबकि एक अंगुली भी कट गई। बच्ची पर हमला कर वह भागने लगा तभी किसी वाहन ने उसे धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी मुताबिक, नरोत्तमपुर गांव निवासी शनि (23) मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह गुरुवार की शाम अपनी मां शशिकला मिश्रा पर हंसिए से हमला कर दिया। हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हमला करने के बाद वह भागते हुए करीब तीन किलोमीटर दूर विसुनपुर में गुलाब जायसवाल की किराने की थोक दुकान पर पहुंचा, जहां उसने एक 10 साल की बच्ची आर्या यादव पर भी हंसिए से हमला कर दिया।
परिजनों में मचा कोहराम बच्ची का गाल, होंठ और गर्दन कट गई, जबकि एक अंगुली भी कट कर अलग हो गई। घटना के बाद जब लोगों ने शनि को दौड़ाया तो वह भागते हुए महाराजगंज-कप्तानगंज मार्ग पर पहुंच गया। वहां एक वाहन की टक्कर से वह बुरी तरह घायल हो गया और रोड पर ही तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। उधर, घायल बच्ची आर्या यादव को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दोनों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मोहल्ले वालों के लोगों ने बताया कि शनि मानसिक रूप से अस्वस्थ था और करीब तीन साल बाद पहली बार घर आया था। बोले अधिकारी
मानसिक रूप से बीमार चल रहे युवक ने एक एक बच्ची पर हंसिए से हमला कर दिया। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। शहर के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। युवक ने बच्ची पर हमला करने से पूर्व अपनी मां पर भी हमला किया था। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Next Story