- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly में कच्चा...
उत्तर प्रदेश
Bareilly में कच्चा मकान ढहा, पांच बच्चों समेत आठ लोग घायल
Tara Tandi
19 Jun 2025 12:47 PM IST

x
Bareilly बरेली । बारिश की वजह से इन दिनों जान माल के नुकसान की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब आंवला में एक कच्चा मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। मकान गिरने से उसके नीचे पूरा परिवार दबकर घायल हुआ है। एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए।
मामला आंवला के गांव भीमलौर रसूलपुर का है। चंद्रपाल अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ सो रहे थे। बारिश शुरू हुई तो मकान भरभराकर गिर गया। मलबे के नीचे पांच बच्चों और एक महिला समेत कुल आठ लोग दबकर घायल हो गए। वहीं हादसे में तीन बकरियों और एक भैंस की भी मौत हुई है। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद फौरी तौर से पुलिस की टीम सक्रिय हुई। एंबुलेंस और डायल 112 मौके पर पहुंची। राहत बचाव कार्य चलाकर घायलों को नजदीकी सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ये लोग हुए हादसे में घायल
देर रात हुए हादसे में मकान के अंदर सो रहे भोजराम पुत्र ढाकनलाल (55 वर्ष), चंद्रपाल पुत्र ढाकनलाल (50 वर्ष) ,सुनीता पत्नी चंद्रपाल (45 वर्ष) , रवि पुत्र चंद्रपाल (15 वर्ष) , बलवीर पुत्र चंद्रपाल (10 वर्ष), मंजू पुत्री चंद्रपाल (9 वर्ष ) ,ज्योति पुत्री चंद्रपाल (8 वर्ष), संजीव पुत्र चंद्रपाल (2 वर्ष) घायल हुए हैं।
TagsBareilly कच्चा मकान ढहाआठ लोग घायलBareilly kutcha house collapsedeight people injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





