उत्तर प्रदेश

एक हत्यारा 11 वर्षों बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

Admin Delhi 1
27 March 2022 11:20 AM GMT
एक हत्यारा 11 वर्षों बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा
x

सिटी क्राइम न्यूज़ अपडेटेड: जिले में रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत के मरमो गांव से पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर हत्या के मामले में 11 वर्षों से फरार चल रहे नामजद प्राथमिक अभियुक्त भोला सिंह को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि हरदिया पंचायत के डैम उस पार मरमों गांव मैं छापेमारी की गई ।छापेमारी के दौरान हत्या के मामले में 11 वर्षों से फरार चल रहे नामजद प्राथमिक अभियुक्त चुरामन सिंह के पुत्र भोला सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

क्या थी घटना: एक जनवरी 2011 की सुबह लोग नए साल का जश्न मना रहे थे। एक दूसरे को नए साल की बधाई दे रहे थे। इसी क्रम में भोला सिंह के साथ किसी बात को लेकर वीरू सिंह,भोला सिंह और सीमा सिंह का विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी चलने लगी लेकिन भोला अकेले था और यह तीन लोग थे। इसी वजह से उसे जमकर मारपीट हुई और उसकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई थी। आनन-फानन में इन लोगों ने मृतक भोला के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। मृतक के परिजन अपने संबंधी के यहां गए हुए थे घटना की जानकारी मिलते ही जब वह गांव पहुंचे तो सब कुछ खत्म हो चुका था उसके बाद मृतक की भाभी राधा देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर बासो सिंह के पुत्र सीमा सिंह, चुरामन सिंह के पुत्र वीरू सिंह और भोला सिंह को नामजद प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया था। तब से पुलिस इन लोगों को पकड़ने में असफल साबित हो रही थी। इसका कारण यह था कि दुर्गम रास्ता और पहाड़ी जंगल से घिरा हुआ नक्सल प्रभावित होने की वजह से इन लोगों को पकड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिल रही थी। इसी का फायदा उठाकर ये लोग फरार थे।इस घटना में शामिल वीरू सिंह की मौत किसी कारण हो चुकी है। जबकि एक और नामजद आरोपी सीमा सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

Next Story