उत्तर प्रदेश

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देर रात आसपास के घरों को खाली कराया गया

Shantanu Roy
10 July 2022 3:32 PM GMT
केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देर रात आसपास के घरों को खाली कराया गया
x
बड़ी खबर

मेरठ। मेरठ में शनिवार देर रात केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटें देखते हुए आसपास के घरों को खाली करा दिया गया। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने करीब 5 घंटे बाद आग पर काबू पाया। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स भी बुलानी पड़ी। फैक्ट्री के अंदर आग लगने से करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। परतापुर के कुंडा गांव में रात करीब 12.30 बजे शैलेंद्र रस्तोगी की केमिकल की फैक्ट्री में आग लगी। फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रम एक के बाद एक फटने लगे। वहीं धमाकों की आवाज से परतापुर इलाके के लोग सहम गए। रात एक बजे लोग घरों से बाहर निकल आई।

Next Story