उत्तर प्रदेश

बेकरी की दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

Shantanu Roy
10 July 2022 2:21 PM GMT
बेकरी की दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
x
बड़ी खबर

आगरा। आगरा में रविवार सुबह अलग-अलग जगहों पर दो हादसे हुए। बेकरी की दुकान में आग लगने से करीब 8 लाख रुपए का नुकसान हो गया। वहीं, दूसरी जगह बारिश से तीन मंजिला हवेली की दीवार गिर गई।थाना छत्ता क्षेत्र में सिंगी गली में हाजी हीरो पुत्र अमीरुद्दीन की बेकरी में आज सुबह आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। हाजी हीरो ने बताया कि उनका 8 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। बेकरी में माल तैयार रखा था। घी के टिन और उपकरण जल गए हैं। उन्हें सुबह आग लगने की जानकारी हुई। दुकान का शटर बंद था। आग लगने का कारण अभी पता नहीं है।

बारिश से तीन मंजिला हवेली की दीवार गिरी
थाना छत्ता क्षेत्र में ही चौकी गुदड़ी मंसूर खां में बारिश से एक मकान की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पुराने मकान की दीवार में सीलन आ गई थी। जो तेज बारिश के चलते दीवार भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही उस वक्त रास्ते से कोई गुजर नहीं रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस गई। मकान मालिक बहादुर खां ने बताया कि यह पुरानी हवेली है। हवेली के सड़क किनारे की दीवार में बारिश से दरार आ गई थी। रविवार को सुबह तड़के से बारिश हुई। बारिश का पानी दीवार की दरार में भरता गया, जिससे दीवार गिर पड़ी।
Next Story