- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri के...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri के मंझरा में फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Tara Tandi
21 May 2025 6:32 PM IST

x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी: महेवागंज के सदर कोतवाली के मंझरा फार्म बुढ़नापुर के पास स्थित एक पार्टिकल बोर्ड फैक्टरी में मंगलवार शाम आग लग गई. सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के चार वाहनों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया. आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
मोहल्ला नई बस्ती निवासी अनुराग गुप्ता का श्री श्याम उद्योग नाम से मंझरा फार्म के पास पार्टिकल बोर्ड बनाने का कारखाना है. अचानक शाॅर्ट सर्किट से फैक्टरी की बिजली लाइन जलने लगी. आग फैलते-फैलते बोर्ड और बैगास के ढेर तक पहुंच गई। ग्रामीणों और मजदूरों ने आग बुझाने की कोशिश कर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी.
फायर ब्रिगेड के चार वाहन पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका. भुक्तभोगी के मुताबिक आग में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया. कारखाने के कर्मचारी ने बताया कि पेड़ से एक बंदर कूदकर ट्रांसफाॅर्मर से निकले तारों पर बैठ गया था इससे केबल में हुई स्पार्किंग से ही कारखाने में आग लगी.
TagsLakhimpur Kheri मंझरा फैक्ट्रीभीषण आगलाखों सामान जलकर राखLakhimpur Kheri Manjhra factoryhuge firelakhs of goods burnt to ashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





