- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- खुशियों वाला घर पल भर...
उत्तर प्रदेश
खुशियों वाला घर पल भर में मायूसी में डूबा, शादी की रात बारात नहीं पहुंची
jantaserishta.com
26 Nov 2026 10:06 AM IST

x
शिकायत दर्ज.
फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद में शादी की खुशियों से सजे घर में उस समय मायूसी छा गई, जब रात को बारात दुल्हन के घर नहीं पहुंची. दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए बैठी रही. दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर बारात न लाने का आरोप लगाया है. दुल्हन के पिता ने थाना जसराना में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
आपको बता दें कि मामला थाना जसराना क्षेत्र के गांव बिठवारा का है. यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री का विवाह एटा जनपद के थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव हिनौना निवासी युवक के साथ तय किया था. 17 नवंबर को लगन-टीका कार्यक्रम में दुल्हन के परिजनों ने करीब एक लाख रुपये के कपड़े और अन्य सामान लग्न कार्यक्रम में दूल्हे को दिए थे. दुल्हन के परिजनों ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद भी खर्च किया.
बुधवार, 25 नवंबर की रात बारात आनी थी. घर में शादी की तैयारियां पूरी थीं. रिश्तेदारों और ग्रामीणों के लिए दावत भी आयोजित की गई थी. कन्या पक्ष के अनुसार, शादी की तैयारियों और दावत में करीब पांच लाख रुपये खर्च हुए. शाम से ही दुल्हन और परिजन बारात के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन बारात नहीं पहुंची.
बारात न आने पर दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल बंद मिला. थोड़ी देर बाद बीचोलियर के माध्यम से पता लगा कि दूल्हे के परिजनों ने बारात लाने से ही इनकार कर दिया. इससे शादी की खुशियां मातम जैसी मायूसी में बदल गईं. कन्या के पिता ने वर पक्ष पर दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए थाना जसराना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





