उत्तर प्रदेश

Reel बनाने के चक्कर में छठी मंजिल से गिरी लड़की

Sanjna Verma
13 Aug 2024 1:50 PM GMT
Reel बनाने के चक्कर में छठी मंजिल से गिरी लड़की
x
गाजियाबाद Ghaziabad: आज के दौर में युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों में रील बनाने का क्रेज इस हद तक बढ़ रहा है कि लोग अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार हैं। हाल के दिनों में रील बनाने के चक्कर में जान गंवाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। लगातार हो रही घटनाओं से लोग सबक नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आया है। यहां रील बनाते समय 16 साल की लड़की छठी मंजिल से गिर गई। हादसे में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसे तुरंत पास के यशोदा hospital में भर्ती कराया गया है। मामला गाजियाबाद के कौशांबी इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, लड़की बालकनी में खड़ी होकर रील बना रही थी। इसी दौरान उसके हाथ से मोबाइल फिसल गया। वह मोबाइल पकड़ने के लिए नीचे झुकी और बालकनी से नीचे गिर गई। लड़की के नीचे गिरने के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया।
Next Story