उत्तर प्रदेश

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाया

Admindelhi1
20 March 2024 10:49 AM IST
प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाया
x
युवती को चार साल से शादी का झांसा दे रहा था युवक

बस्ती: कलवारी थाने में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खा लिए जाने पर हड़कंप मच गया. पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि वह चार साल से गांव के एक युवक से प्रेम करती है. युवक उसे शादी का झांसा देता रहा. जब भी वह विवाह करने की बात करती तो वह टालमटोल करता रहा.

इसी बीच युवक कमाई के सिलसिले में पुणे चला गया. बीती 2 फरवरी को युवती भी पुणे पहुंच गई तो वहां भी युवक ने शादी करने से मना कर दिया. इसके बाद चार को युवती वापस घर चली आई. गांव आने के बाद युवती ने सीधे थाने पर पहुंचकर कार्रवाई के लिए प्रार्थना-पत्र दिया. स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना समाधान दिवस पर बुलाया था. युवक भी मौजूद था. थाना समाधान दिवस में मामले का हल निकलता न देखकर युवती ने कथित तौर पर अपने पास रखा जहर खा लिया.

मारपीट की दो घटना में चार पर मुकदमा: जिले में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने चार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की है. रुधौली थानांतर्गत भरौली गांव में जमीन के विवाद को लेकर राजेन्द्र नारायण को राजकुमार यादव, मोटे व निरहू ने मारपीट कर घायल कर दिया. दूसरी घटना मुण्डेरवा थानाक्षेत्र के हसिया देवरी गांव में सामने आई है. चन्दा देवी को उनके पति विजय कुमार ने मारपीट कर घायल कर दिया.

Next Story