उत्तर प्रदेश

रविदास जयंती पर आज वाराणसी में नेताओं की जमघट

jantaserishta.com
16 Feb 2022 9:27 AM IST
रविदास जयंती पर आज वाराणसी में नेताओं की जमघट
x

Assembly Election 2022 News UP Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश में अभी 5 चरणों के चुनाव बाकी हैं और यहां पर जोरदार प्रचार जारी है. पंजाब और मणिपुर में भी चुनाव प्रचार अपने जोरों पर है. रोज की तरह आज भी कई बड़ी चुनावी जनसभाएं होनी हैं.

CM योगी भी जाएंगे वाराणसी
CM योगी ने ट्वीट कर कहा, 'आज मैं वाराणसी के 'सीर गोवर्धनपुर' में पूज्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होऊंगा.'
पंजाब के CM चन्नी ने वाराणसी के रविदास मंदिर की पूजा
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज रविदास जयंती के अवसर पर वाराणसी के रविदास मंदिर में पूजा की.आज वाराणसी जाएंगे राहुल और प्रियंका गांधी
संत गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी में रविदास मंदिर जाएंगे. कांग्रेस नेता बुधवार सुबह सीर गोवर्धनपुर में मत्था टेकेंगे. चुनाव आयोग ने गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर पंजाब विधानसभा चुनाव स्थगित कर दिया था. राज्य में पहले 14 फरवरी को मतदान होना था. अब 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story