- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur Dehat में फरार...
उत्तर प्रदेश
Kanpur Dehat में फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, STF से बचने के लिए बदला था नाम
Tara Tandi
27 April 2025 7:30 PM IST

x
Kanpur Dehat कानपुर देहात । शराब तस्करी समेत अन्य मामले में 50 हजार रुपये के इनामियां को एसटीएफ के साथ गजनेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने के डर से उसने जनपद फतेहपुर में महिला से शादी कर अपना नाम भी बदल लिया था।
अपराधों की रोकथाम के क्रम में थाना गजनेर में पंजीकृत यूपी गैंगेस्टर एक्ट में अभियुक्त संदीप पासी उर्फ इब्राहिम उर्फ इमरान मूल पता खजूर गांव थाना लालगंज जनपद रायबरेली हाल पता ग्राम दरवेशाबाद थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर की गिरफ्तारी न हो पाने के कारण आईजी कानपुर ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार को एसटीएफ व थाना गजनेर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इनामियां संदीप पासी को गजनेर क्षेत्र के जिठरौली तिराहे पर बने प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त संदीप ने बताया कि वह अपने साथी सुशील कुमार गुप्ता निवासी 101/325 एस-ब्लाक किदवई नगर कानपुर नगर, अल्ताफ निवासी मल्लावां थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी, छोटे गौतम उर्फ नंदकिशोर निवासी बैरी सवाई थाना शिवली व सुशील गौतम निवासी चौराई थाना बिधनू जनपद कानपुर नगर आदि के साथ शराब की तस्करी करता था।
जिसमे वह साथियों के साथ पकड़ा गया था और जेल भी गए थे। जमानत पर छूटने के बाद पता चला कि उसपर गैंगेस्टर का मुकदमा भी लिखा गया है। जिस पर वह अपने मूल पते से भिन्न-भिन्न स्थानों पर छिपते घूम रहा था।
करीब सात-आठ साल से वह ग्राम दरवेशाबाद थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर में सहीदुननिशा नाम की औरत से शादी कर अपनी पहचान छुपाने की नियत से अपना नाम इब्राहिम उर्फ इमरान रख लिया और सब्जी बेचने लगा। ताकि गिरफ्तारी से बच सके। वह साथियों से मिलने के लिए गजनेर आया तो पकड़ा गया। गजनेर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
TagsKanpur Dehat फरार 50 हजारइनामी गिरफ्तारSTF बचनेबदला नामKanpur Dehat absconding with 50 thousand bounty arrestedto escape STFchanged nameजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





