उत्तर प्रदेश

एक दोस्त ने पेंट व्यापारी को मारी गोली, हालत नाजुक

Admin Delhi 1
21 Dec 2022 5:35 PM IST
एक दोस्त ने पेंट व्यापारी को मारी गोली, हालत नाजुक
x

दौराला क्राइम न्यूज़: थाना क्षेत्र में गंगानगर को जाने वाली रजवाहे की पटरी पर मंगलवार दोपहर कार सवार एक दोस्त ने पेंट व्यापारी को गोली मार दी। कान पर गोली लगने से व्यापारी घायल हो गया। व्यापारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। दोस्तों के साथ कार में सवार होकर जा रहा था दुकान पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रोशनपुर डौरली निवासी अशोक ने बताया कि मंगलवार को दो दोस्त उसे घर से बुलाकर लाए।

आरोपी उसे भराला मार्ग से होते हुए गंगानगर ले जा रहे थे। जैसे ही कार भराला गांव के सामने पहुंची तो पीछे बैठे दोस्त ने कनपटी पर तमंचा सटा कर गोली मार दी। गोली कान पर लगी। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई और शोर मचा दिया। शोर मचाने पर दोनों दोस्त कार छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती करवाया। अशोक ने पुलिस को बताया कि दोस्त सुमित उसकी हत्या क्यों करना चाहता था।

इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। बताया कि कुछ दिन पहले ही उसकी मेरठ में एक सीए के यहां सुमित से मुलाकात हुई थी और मुलाकात दोस्ती में बदल गई। सुमित कहां रहता है, इसकी भी उसे कोई जानकारी नहीं है। उसका सुमित या किसी अन्य से कोई विवाद नहीं है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम राजपाल सिंह का कहना है कि घटना के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा होगा।

Next Story