उत्तर प्रदेश

बच्चो के पटाखे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी भीषण आग, घर का सामान जलकर हुआ खाक

Rounak Dey
24 Oct 2022 5:36 PM IST
बच्चो के पटाखे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी भीषण आग, घर का सामान जलकर हुआ खाक
x

नैनीताल। उत्तराखंड के रामनगर में दीपावली के मौके पर एक झोपड़ी जलकर खाक हो गयी। साथ ही घर का सामान भी जलकर खाक हो गया। अग्नि शमन बल ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार रामनगर पुलिस को सोमवार को एमडीटी सेट के माध्यम से रामनगर के शिवलाल पुर में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और अग्निशमन बल के जवान मौके पर पहुंचे।

मौके पर हरि सिंह की की झोपड़ी में आग लगी थी। भीषण आग में झोपड़ी और घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। रिहायशी इलाके में पहुंचने से पहले पुलिस बल ने आग पर काबू पा लिया। माना जा रहा है कि किसी पटाखे की चिंगारी के चलते झोपड़ी आग की भेंट चढ़ गयी।बच्चो के पटाखे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी भीषण आग, घर का सामान जलकर हुआ खाक

Next Story