उत्तर प्रदेश

घर में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा

Admin Delhi 1
5 Jan 2023 4:44 PM IST
घर में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा
x

बरेली: थाना प्रेम नगर क्षेत्र के गुलाब नगर में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सर्दी में पेट्रोमेक्स से तापते समय सिलेंडर गिरने से कमरे में आग लग गई। घर का सोफे बेड समेत काफी समान जल गया। गुलाब नगर के गौरी शंकर मंदिर के पास आग लगी है।

इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। जलने वाले बुजुर्ग का नाम विजय बताया जा रहा है। वह बीएसएनल से रिटायर्ड कर्मचारी है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Next Story