- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- खुद को बदसूरत समझने की...
उत्तर प्रदेश
खुद को बदसूरत समझने की पीड़ा से जूझ रही थी छात्रा, 3 बार की जान देने की कोशिश
jantaserishta.com
12 Nov 2026 12:12 PM IST

x
क्या बताया?
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में नीट की परीक्षा की तैयारी में जुटी एक 19 वर्षीय छात्रा ने तीन-तीन बार सुसाइड अटेम्प्ट किया. दरअसल, उसे लगता था कि वह सुंदर नहीं दिखती है और उसे मर जाना चाहिए. बाद में जांच होने पर पता चला कि छात्रा बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर नाम की मानसिक बीमारी से जूझ रही है. मनोचिकित्सक की 7 महीने की काउंसलिंग और सीबीटी थेरेपी से अब उसकी हालत में सुधार आया है.
छात्रा ने अप्रैल 2026 से पहले तीन बार आत्महत्या करने का प्रयास किया था. प्रशासनिक सेवा से जुड़े पिता और टीचर माता द्वारा कानपुर और गोरखपुर में कई जगह इलाज कराने के बाद, जब कोई राहत नहीं मिली. तब मनोचिकित्सक डॉ. आकृति पांडेय ने काउंसलिंग के जरिए उसकी इस बीमारी की पहचान की और कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला.
छात्रा ने मनोचिकित्सक डॉ. आकृति पांडेय को काउंसलिंग के दौरान बताया कि वह अपनी उम्र के हिसाब से खुद को बदसूरत समझती है. उसे शीशे में अपनी नाक टेढ़ी, चेहरा बेकार, पेट निकला हुआ और बाल खराब लगते हैं. माता-पिता के प्यार और अच्छे दोस्तों के बावजूद वह हर खाली समय में शीशे के सामने लड़ती है और मोबाइल में फिल्टर लगाकर फोटो खींचती है.
बीमारी के कारण छात्रा कॉलेज में खुद को बहुत असहज महसूस करती थी. उसे लगता था कि सभी लोग उसकी कमियों पर हंस रहे हैं, इसलिए वह क्लास में सबसे पीछे बैठती थी और ग्रुप फोटो में अपना मुंह छिपा लेती थी. दो साल से परेशान परिवार ने जब कई जगह दिखाया और सुधार नहीं हुआ, तो अप्रैल 2026 में वे उसे डॉक्टर के पास लेकर आए, जहां उसने एक बार अपने हाथ की नस भी काट ली थी.
डॉ. आकृति पांडेय ने बताया कि काउंसलिंग से यह साफ हो गया कि छात्रा बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर से ग्रसित है और उसे प्रॉपर काउंसलिंग की जरूरत है. डॉक्टर ने कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी यानी सीबीटी की मदद से उसका इलाज किया. लगातार सात महीने चले इस उपचार के बाद अब छात्रा के अंदर काफी सुधार आ चुका है और उसका परिवार इस राहत भरी स्थिति से बेहद खुश है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





