उत्तर प्रदेश

खेत में गाय घुसने के विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक किसान के सिर में लगी गोली, हुई मौत

Admin Delhi 1
6 Aug 2022 2:08 PM GMT
खेत में गाय घुसने के विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक किसान के सिर में लगी गोली, हुई मौत
x

सिटी क्राइम न्यूज़: फिरोजाबाद के टूंडला में खेत में गाय घुसने को लेकर विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। जिस दौरान एक किसान के सिर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, गांव में तनाव के हालात है। जिसको देखते हुए भारी संख्या में पुलिसकर्मी को तैनात किए गए हैं। वहीं, किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

रात के समय हुई वारदात: दरअसल, थाना पचोखरा के गांव गढ़ी मदारी में रामनरेश के खेत में गाय घुस गई थी। जिसकी वजह से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद शुक्रवार की रात करीब 10:40 बजे इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान दूसरे पक्ष का सुजीत (19) पुत्र राजकुमार के सर में गोली लग गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कांच फैक्ट्री में करता था मजदूरी: घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तीनों थानों की पुलिस को तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक सुजीत 5 भाइयों में से चौथे नंबर का था। वह अपने भाइयों के साथ रहकर फिरोजाबाद कांच फैक्ट्री में मजदूरी करता था।

Next Story