उत्तर प्रदेश

Lakhimpur में खेत जा रहे किसान की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

Tara Tandi
1 May 2025 4:24 PM IST
Lakhimpur में खेत जा रहे किसान की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत
x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरीथाना खीरी क्षेत्र में बुधवार की रात खेत देखने जा रहे गांव महम्मदबाद निवासी शंभूलाल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव महम्मदबाद निवासी पवन ने बताया कि उसके पिता बुधवार की रात करीब 11 बजे घर से खाना खाकर खेत की रखवाली करने के लिए निकले थे। गजनीपुर के सामने सीतापुर रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने पिता को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद उन्हें हादसे की जानकारी हुई। इस पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो देखा पिता का शव पड़ा था। यह देख उनमें चीख पुकार मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र पवन ने अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक खीरी विवेक उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वाहन और उसके चालक की तलाश पुलिस कर रही है।
Next Story