उत्तर प्रदेश

खुशियों भरा दिन बना मातम – गहरे पानी में समा गई एक जान

Saba Naaz
12 Jun 2025 9:15 PM IST
खुशियों भरा दिन बना मातम – गहरे पानी में समा गई एक जान
x
mirzapur मिर्ज़ापुर : टांडा फॉल में मंगलवार को स्नान करने के दौरान डूबे युवक का शव बृहस्पतिवार को पुलिस ने बरामद किया। दो दिन तक चले खोज अभियान के बाद बृहस्पतिवार को गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
भदोही जनपद के जल्लापुर थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय जीशान अंसारी अपने पांच दोस्तों के साथ टांडा फॉल घूमने और स्नान करने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह पानी में उतरा ही था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथी युवक कुछ समझ पाते इससे पहले वह पानी में समा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। पहले दिन कोई सफलता नहीं मिली।
लगातार दो दिन की तलाश और गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार को शव बरामद हो सका। शव बाहर आते ही वहां मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बड़े भाई इमरान अंसारी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज विजय कुमार राय मौके पर पहुंचे थे। थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया पीएम की कार्रवाई के लिए शव को भेज दिया गया।
Next Story