- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad में मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश
Moradabad में मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Tara Tandi
26 April 2025 2:32 PM IST

x
Moradabad मुरादाबाद । भाजपा पार्षद कृपाल सिंह के भतीजे निखिल पाल उर्फ निक्की हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी अनिल शुक्रवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने पैर में गोली मारकर आरोपी को पकड़ लिया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अनिल पर गुरुवार को ही 25000 हजार का इनाम घोषित किया था।
हत्या का पूरा मामला
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के काजीपुरा निवासी भाजपा पार्षद कृपाल सिंह का भतीजा निखिल पाल 12वीं का छात्र था। बताया गया कि छजलैट क्षेत्र के कुचावली गांव निवासी यश चौधरी ने निखिल से 5000 रुपए उधार लिए थे। यश ने 2000 रुपए ऑनलाइन वापस कर दिए थे, लेकिन शेष रकम लेने के लिए बीते सोमवार को निखिल को अपने घर बुलाया। निखिल अपने फुफेरे भाई ज्ञानेंद्र के साथ बाइक से कुचावली गांव पहुंचा, जहां उसे बंधक बनाकर पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में यश कुमार, उसके पिता अजीत सिंह, मां ऋतु, अमित, अनिल, हरज्ञान, प्रमोद, चंचल और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को कांठ रोड पर शव रखकर जाम लगाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
अब तक आरोपी चंचल, अजीत, अमित और एक नाबालिग को जेल भेजा जा चुका है, जबकि ऋतु, अनिल, हरज्ञान और प्रमोद फरार थे।
कैसे हुआ मुठभेड़ में गिरफ्तार
एसएसपी सतपाल अंतिल ने अनिल पर 25000 हजार का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार देर रात छजलैट पुलिस को सूचना मिली कि अनिल बाइक से गांव शीमला की ओर जा रहा है। पुलिस ने शीमला मोड़ पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान अनिल पुलिस पर फायरिंग करते हुए निकलने की कोशिश करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अनिल के पैर में गोली मारी, जिससे वह बाइक समेत गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
TagsMoradabad मुठभेड़25 हजारइनामी बदमाश गिरफ्तारMoradabad encounter25 thousand rupees reward criminal arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





