उत्तर प्रदेश

पटाखों की खेप ने मचाही तबाही, 7 लोग बुरी तरह झुलसे

jantaserishta.com
21 Oct 2026 9:40 AM IST
पटाखों की खेप ने मचाही तबाही, 7 लोग बुरी तरह झुलसे
x
देखें वीडियो.
एसडी गिरि, मिर्जापुर/भदोही। उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर (भदोही) जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पटाखों में विस्फोट, सात लोग बुरी तरह से झुलस गये। इनमें से कुछ को बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर (भदोही) जिले में मंगलवार को देर शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारी के दौरान पटाखों में विस्फोट होने से एक वृद्ध महिला समेत सात लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी औराई राजीव कुमार सिंह ने हादसे में सात लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों की ओर से करीब 10 लोगों के घायल होने की सूचना भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, घटना चौरी थाना क्षेत्र के चौरी बाजार में स्टेशन रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास देर शाम शाम करीब पांच बजे हुई। श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजन समिति, स्टेशन रोड, स्टेट बैंक के निकट स्थापित दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन के लिए वाहन पर लादा जा रहा था। इसी दौरान पटाखे जलाते समय झोले में रखे पटाखों में चिंगारी लग गई। इसके बाद झोले में रखे सैकड़ों पटाखे एक साथ फटने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के कारण कई लोगों को बारूद के छर्रे लगे और वे झुलस गए।
घटना में गंभीर रूप से घायल शुभम नामक युवक को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय उसके हाथ में पटाखों से भरा झोला था। अन्य घायलों का भदोही शहर के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, घायलों को आईसीयू में जहां भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों सहित मौके पर अफरातफरी मची रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story