उत्तर प्रदेश

एक बच्चे ने खेल-खेल में निगल ली जिंदा मछली, हुई मौत

Admin Delhi 1
28 Jun 2022 11:55 AM IST
एक बच्चे ने खेल-खेल में निगल ली जिंदा मछली, हुई मौत
x

चित्रकूट न्यूज़: खेल-खेल में युवक ने नहाते समय जिंदा मछली निगल ली। दुखद यह रहा कि परिजन अंधविश्वास के चक्कर में घर में झाड़फूंक कराते रहे और उसकी सांसें थम गई। मानिकपुर थाने के सुअरगढ़ा गांव में शंकर (18) पुत्र राजू साथियों के साथ सोमवार को गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान नहाते समय राजू ने जिंदा मछली को दांतों के बीच दबा लिया और हंसी-ढिढोली करने लगा। बताते हैं कि इससे मछली फिसलकर पेट में चली गई और युवक की तबीयत बिगड़ने लगी।

परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन अस्पताल ले जाने की बजाए घर ले गए और झाड़फूंक कराने लगे। रात में शंकर को बेचैनी होने लगी। सुबह लघुशंका जाते समय उसकी मौत हो गई।

Next Story