उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में बच्ची से उत्पीड़न का मामला, बेहतर इलाज के लिए कानपुर भेजा

Admindelhi1
20 Nov 2026 1:25 PM IST
हमीरपुर में बच्ची से उत्पीड़न का मामला, बेहतर इलाज के लिए कानपुर भेजा
x
ढाई साल की बच्ची अस्पताल में भर्ती, नामजद आरोपी के खिलाफ जांच

हमीरपुर: जिले में करीब ढाई वर्षीय बच्ची के साथ एक पारिवारिक सदस्य द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल बच्ची को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर उपचार और आगे की जांच के लिए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है।

क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने गुरुवार शाम बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। बच्ची का तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। चिकित्सकों ने उसे कानपुर भेजने की सलाह दी।

पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

Next Story